फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: ₹46 lakh swindled after marriage via matrimonial site; husband has already married 25 times.

Prayagraj : मेट्रिमोनियल से शादी कर 46 लाख रुपये ठगे, पति कर चुका है 25 विवाह

Fri, 14 Aug 2026 08:37 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Aug 2026 08:37 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी योजना तीन में सरकारी प्राइमरी स्कूल की सहायक अध्यापिका प्रतिभा वर्मा ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Prayagraj: ₹46 lakh swindled after marriage via matrimonial site; husband has already married 25 times.
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आवास विकास कॉलोनी योजना तीन में सरकारी प्राइमरी स्कूल की सहायक अध्यापिका प्रतिभा वर्मा ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कानपुर के रहने वाले पति अजय सिंह उर्फ अनुज त्रिवेदी पुत्र चंद्रप्रकाश पर पहले और उसके बाद कुल 25 शादी करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सेक्टर सात निवासी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि उनका विवाह 2017 में अखबार में प्रकाशित इश्तिहार के जरिये अजय सिंह उर्फ अनुज त्रिवेदी निवासी ग्राम चंद्रावल, थाना मिश्रित जिला सीतापुर से अलोपीबाग मंदिर में विवाह हुआ था। मैट्रिमोनियल साइट पर उसने अपना नाम अजय सिंह निवासी पनकी रोड, मोहल्ला गांधी नगर कानपुर बताया था। खुद को वह रियल एस्टेट का कारोबारी बताता था।
विज्ञापन


आरोपी पत्नी प्रतिभा के साथ उसके परिवार के मांगलिक कार्यों में शामिल हुआ था। इस दौरान प्रतिभा को आभास नहीं हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने कारोबार में घाटा बताकर करीब 11 लाख रुपये ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गोरखपुर स्थित प्रतिभा की जमीन भी बिकवा दी। जमीन से मिला 35 लाख रुपये भी हड़प ली। बाद में उसने पत्नी से बातचीत भी बंद कर दी। इस पर प्रतिभा को शक हुआ। उन्होंने अपने ससुराल जाने की जिद की, लेकिन आरोपी नहीं ले गया। इसी बीच 2023 में मुंबई पुलिस ने संगीता लक्ष्मणराव ठाकरे नामक महिला के संबंध में प्रतिभा से अजय सिंह उर्फ अनुज त्रिवेदी के बारे में पूछताछ की। 2025 में दोबारा मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रतिभा से संपर्क किया।

इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी अजय को ट्रेस करते हुए झूंसी स्थित प्रतिभा के घर पहुंची और पति के बारे में पूछताछ की। पता चला कि आरोपी ने केवल प्रतिभा के साथ ही नहीं बल्कि सांभवी नामक महिला से भी इसी तरह षड्यंत्र करके शादी की और लाखों रुपये की धन उगाही की। यह सुनते ही प्रतिभा के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस दौरान प्रतिभा को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि आरोपी ने अन्य 25 और महिलाओं के साथ शादी कर लाखों रुपये हड़प लिया।

आरोपी के इस षड्यंत्र में उसका बेटा अविरल उर्फ प्रखर त्रिवेदी भी शामिल है। झूंसी पुलिस दो दिन पहले आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि महिला ने पति के बारे में 52 शादियां और करने की बात बताई है। अन्य महिलाओं से भी शादी कर रुपये ऐंठे गए हैं। घटना में हर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed