सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: CBI scrutinized documents at the main post office for 10 hours

Prayagraj News : सीबीआई 10 घंटे तक प्रधान डाकघर में खंगालती रही दस्तावेज, दर्ज किए गए बयान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Jun 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार डाक विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आशीष अग्रवाल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई बृहस्पतिवार दिनभर जारी रही।

Prayagraj News: CBI scrutinized documents at the main post office for 10 hours
आशीष अग्रवाल, एक्सईएन, प्रधान डाकघर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार डाक विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आशीष अग्रवाल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई बृहस्पतिवार दिनभर जारी रही। सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा की दूसरी टीम आरोपी के आवास पर भी पहुंची। सुबह से देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान विभागीय रिकॉर्ड, निर्माण कार्यों से संबंधित फाइलों, भुगतान विवरण और वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। सीबीआई की टीम सुबह करीब 11:30 बजे प्रधान डाकघर पहुंची और रात करीब 9:30 बजे तक वहां मौजूद रही। इस दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभागों से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला गया।

Trending Videos


अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की स्वीकृति, भुगतान प्रक्रिया, ठेकेदारों से जुड़े अभिलेखों और विभागीय अनुमोदनों से संबंधित फाइलों की बारीकी से जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं, जिनका परीक्षण आगे किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान सीबीआई की दूसरी टीम आरोपी आशीष अग्रवाल के सुलेमसराय स्थित शेरवानी लीगेसी आवास पहुंची। यहां कई घंटों तक तलाशी ली गई। गिरफ्तारी के बाद आशीष अग्रवाल से रिश्वत मांगने के आरोप, भुगतान रोकने की प्रक्रिया, विभागीय स्वीकृतियां और विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े निर्णयों के संबंध में सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के भी दर्ज किए गए बयान

जांच के दौरान विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। सीबीआई ने संबंधित कर्मचारियों से निर्माण कार्यों, भुगतान प्रक्रिया और कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed