सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Sons clung to mother's body; screams shattered the silence.

Prayagraj News : मां के शव से लिपटे रहे बेटे, चीत्कारों से टूटा सन्नाटा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jun 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के दूसरे दिन बुधवार को अजीब सा सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस वाहनों के सायरन और परिजनों की चीत्कारों से सन्नाटा टूटता रहा।

Prayagraj News: Sons clung to mother's body; screams shattered the silence.
मेजा में तिहरे हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

नीबी कुकुरकटवा गांव में तिहरे हत्याकांड के दूसरे दिन बुधवार को अजीब सा सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस वाहनों के सायरन और परिजनों की चीत्कारों से सन्नाटा टूटता रहा। पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। इंद्रावती और अमरावती के बेटे बंगलूरू से घर पहुंचे तो दरवाजे पर परिवार के तीन लोगों के शव देखकर बिलख पड़े। काफी देर तक मां के शव से लिपटे रहे।



हत्याकांड में जान गंवाने वाली इंद्रावती का बेटा मुकेश बंगलूरू और अमरावती का बेटा सुरेंद्र बंगलूरू में पानी-पूरी बेचते हैं। मां की मौत की सूचना पर वह फ्लाइट से घर पहुंचे। इनके परिवार ट्रेन से आ रहे हैं। वे सभी रास्ते में हैं। मुकेश और सुरेंद्र ने बताया कि वे रोज शाम को मां से फोन पर बात करते थे। मां ने कभी ऐसी आशंका नहीं जताई कि इतना बड़ा कांड हो सकता है। वे हमेशा पूछती थीं कि बेटा खाना खाया कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद से घबराती होंगी कि परदेश में रह रहे बेटों को यहां की हकीकत न बताई जाए। हम घर आने ही वाले थे। उससे पहले ही भगवान ने अनर्थ कर दिया। मुकेश ने बताया कि पिता का साया पहले ही सिर से हट चुका है। अब मां भी चल बसीं। मुकेश और सुरेंद्र काफी देर तक मां के शव से लिपटे रहे।

विज्ञापन

Prayagraj News: Sons clung to mother's body; screams shattered the silence.
आक्रोशित परिजनों को समझाते पुलिस प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : संवाद।

किशोरी को नहीं लाया गया गांव

बड़े पापा और दो बड़ी मां की हत्या के बाद भी भतीजी को गांव नहीं लाया गया। मां ने उसे ननिहाल में ही रखा है। घटना के दूसरे दिन बुधवार को राजापुर, मांडा निवासी किशोरी के मामा श्याम बाबू गुप्ता ने बताया कि चार माह से आरोपी हिमांशु यादव के डर से किशोरी उनके घर पर है। आरोपी वहां पहुंचकर घर के अलग-बगल वीडियो बनाता था। ऐसे लोगों के खिलाफ एनकाउंटर जैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। किशोरी की मां सरस्वती देवी हत्याकांड के बाद से बदहवास हैं।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

भामाशाह भारतीय जन पार्टी के पदाधिकारियों ने तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से कई सर्किल के एसीपी और यमुनानगर के थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बल सुबह से शाम तक मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed