प्रयागराज : प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए संगम तट पर सविधि आराधना
राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रयागराज दौरे पर आए महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी अनूप चौधरी ने संगम नोज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नरेंद्र मोदी के सदैव स्वस्थ रहने और उनकी लंबी आयु के लिए पूजा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवती मौनी अमावस्या पर सोमवार को गंगा, यमुना और विलुप्त सरस्वती के संगम तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सविधि पूजन किया गया। इस दौरान मां गंगा का अभिषेक कर आरती उतारी गई।
राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रयागराज दौरे पर आए महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी अनूप चौधरी ने संगम नोज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नरेंद्र मोदी के सदैव स्वस्थ रहने और उनकी लंबी आयु के लिए पूजा की। रेल मंत्रालय के सलाहकार अनूप चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, तीर्थपुरोहितों के साथ रिति- रिवाज के साथ त्रिवेणी की आराधना की।
स्वयं को पुण्य सहित पितरों को भी मिलती है मुक्ति
ओंकार सेवा समिति की ओर से संगम की रेती पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भागवत कथा मर्मज्ञ आचार्य विनोद माधव ने सोमवार को भागवत कथा के महात्म्य पर चर्चा की। कहा, भागवत कथा सुनने से व्यक्ति तो पुण्य का भागी होता ही है, साथ ही पितरों को भी मुक्ति मिलती है। और तो और जिनकी कुंडली में पितृ दोष होता है, उन्हें पितृदोष की शांति के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए।
माघ मेला क्षेत्र सेक्टर तीन में अन्नपूर्णा मार्ग स्थित ओंकार सेवा समिति के शिविर में हुई भागवत कथा के मुख्य यजमान डॉ.अरुण कुमार त्रिपाठी और चांदनी त्रिपाठी रहीं। वहीं कोरोनावायरस के समापन के लिए पुरोहितों श्रवण कुमार, दीपक दुबे, सुनील, सुशील शास्त्री, शैलेश, सुधांशु, शिवम, उत्तम,आशीष की देखरेख में आहुतियां डाली गईं।
उमा पीठाधीश्वर रामदेवानंद को ‘यति चक्र चूड़ामणि’सम्मान
श्रीमद् आर्यावर्त विद्वत्परिषद् की ओर से सोमवार को उमा पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती जी महाराज को ‘यति चक्र चूड़ामणि’ सम्मानोपाधि से विभूषित किया गया। विद्वत्परिषद् के अध्यक्ष डॉ.रामजी मिश्र ने स्वामी जी को शाल, श्रीफल एवं सम्मानोपाधि भेंट करके सम्मानित किया। माघ मेले में उमाशक्तिपीठ के शिविर में हुए कार्यक्रम का संचालन विद्वत्परिषद् की अध्यक्ष जया मिश्रा ने किया।
पोस्टकार्ड, हस्ताक्षर से ही चलेगा संगम विश्व धरोहर अभियान
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से कोविड प्रोटोकाल के कारण सिर्फ पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर के माध्यम से ही संगम विश्व धरोहर अभियान के लिए जन जागरण किया जाएगा। महा अभियान के संयोजक तीर्थराज पांडेय ने कहा है कि अब सिर्फ पर्वों पर ही संस्था के संगम लोअर मार्ग स्थित शिविर से संगम विश्व धरोहर के लिए हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रशासन से सहयोग और सुविधाएं न मिल पाने से माघ मेले में द्वादश माधव, सात तीर्थनायकों और शक्तिपीठों की प्रत्येक दिन की जाने वाली महाआरती और अनुष्ठान को स्थगित कर दिया गया है।
गंगा की निर्मलता के लिए संगम तीरे हुआ रुद्र पूजन
गंगा समग्र की ओर से गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए माघ मेला में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्त्रस्म में गंगा समग्र संगठन की तरफ से सोमवार को मेला में लगे शिविर में रुद्र पूजन किया गया।
पूजन के बाद गंगा समग्र के काशी प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि रुद्र पूजन का आयोजन गंगा की निर्मलता व अविरलता को बनाए रखने के लिए किया गया। हवन पूजन से आत्म सिद्धि के साथ प्रकृति का भी शुद्धिकरण होता है। इस आयोजन के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोडऩे का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में आचरण की शुद्धता का भाव भी जगाया जा रहा है। इस बात को भी इंगित किया जाता है कि अपनी आस्था के तमाम पहलुओं से अनजाने में हम किस तरह से नदियों को दूषित कर रहे हैं। जैसे पूजन सामग्री को नदियों में न डालकर अन्यत्र प्रवाहित करें। पालीथिन का प्रयोग पूरी तरह से छोड़ दें। फूलमाला को नदी के पानी में सडऩे के लिए न फेंके। इस अवसर पर झूंसी नगर संयोजक कमलेश शर्मा, विश्व प्रताप सिंह, रामेश्वर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
सत्य और न्याय को बचाए रखना बड़ी चुनौती: प्रो. गिरीश चंद्र
काशी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि सत्य और न्याय को बचाए रखना इस दौर की सबसे बड़ चुनौती है। इस विषय पर चिंतन किया जाना चाहिए। आलोपीबाग स्थित शास्त्र धर्म प्रचार सभा के परिसर में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बातें कहीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि जीनव में क्या कार्य करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसका उल्लेख शास्त्रों में विस्तार से मिलता है। इससे सीख लेकर आसान और सफल जीवन जीने का लक्ष्य बनाना चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व सालीसीटर जनरल अशोक मेहता ने कहा कि अच्छे आचरण के निर्माण के लिए शास्त्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। बंगाल से आए शोभन सेन ने कहा कि प्रभु श्रीराम का अवतार हर धर्म के लिए है। धर्म एक दूसरे को जोड़ने का कार्य करता है। अगर मनुष्य धार्मिक है तो वह एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर ही काम करेगा।
इस अवसर पर डॉ. शिवनारायण सेन, डॉ रास बिहारी गुप्त, पं. देवीदत्त, डॉ. विजय कुमार सिंह ने धर्म -संस्कृति और संस्कार पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अधिवक्ता जयकृष्ण तिवारी, डॉ. कौशिकचंद्र मलिक, मृगांत गुप्त, राधा गोविंददास शर्मा, अमित राय, भास्कर सेना गुप्त, निखिल विज मौजूद रहे।