प्रयागराज : चुनाव से पहले आ रहे प्रधानमंत्री भव्य-दिव्य महाकुंभ की रखेंगे आधारशिला
दो मार्च को प्रधानमंत्री परेड में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रिंग रोड, प्रयागराज से गोरखपुर सड़क निर्माण, रोपवे, पक्के घाटों का निर्माण, डिजिटल कुंभ, एक्सप्रेसवे समेत महाकुंभ-2025 के मद्देनजर होने वाले कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मेला प्रशासन की ओर शिलान्यास और लोकार्पण वाली योजनाओं की सूची तैयार की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के साथ दिव्य एवं भव्य महाकुंभ की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही यहां आ सकते हैं।
अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सेना के जहाज से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सूबेदार में रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद फिर बमरौली एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से परेड मैदान में आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक नेता भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री परेड में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रिंग रोड, प्रयागराज से गोरखपुर सड़क निर्माण, रोपवे, पक्के घाटों का निर्माण, डिजिटल कुंभ, एक्सप्रेसवे समेत महाकुंभ-2025 के मद्देनजर होने वाले कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मेला प्रशासन की ओर शिलान्यास और लोकार्पण वाली योजनाओं की सूची तैयार की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें प्रधानमंत्री अपने हाथों से सम्मानित करेंगे।
पूर्व में प्रधानमंत्री लाभार्थियों के अलग-अलग से वार्ता की थी। इसे ध्यान में रखकर भी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर परेड मैदान में तैयारी तेज कर दी गई है। आयोजन स्थल के पीछे ही हेलीपैड बनाने की तैयारी है, जहां तीन हेलीकॉप्टर उतारे जाने की सुविधा होगी। शनिवार को माघी पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवास खत्म हो गया है। ऐसे में रविवार से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में और तेजी की बात कही जा रही है।
भगवान राम और निषादराज की प्रतिमा के अनावरण की भी तैयारी
शृंग्वेरपुर में निषादराज पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा निषादराज की भगवान राम से गले प्रतिमा भी लगाई गई है। दोनों ही काम करीब पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि प्रतिमा अनावरण प्रधानमंत्री करेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री के हाथों पार्क और प्रतिमा के लोकार्पण की भी तैयारी हैं। हालांकि अब तक के प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के श्रृंग्वेरपुर जाना शामिल नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संशोधित हो सकता है या वह परेड मैदान से ही पार्क और प्रतिमा का लोकार्पण कर सकते हैं।