सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Question asked in PCS interview- After Kashi-Ayodhya, now it is the turn of Mathura

UP : पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल- काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, इस पर आपकी क्या राय है

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

भावी पीसीएस अफसर समाज के प्रति क्या सोचते हैं, विपरीत परिस्थितियों में उनमें निर्णय लेने की क्षमता है या नहीं, गंभीर मुद्दों के प्रति उनका दृष्टिकोण क्या है और विषय के प्रति उनको कितनी जानकारी है।

Question asked in PCS interview- After Kashi-Ayodhya, now it is the turn of Mathura
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भावी पीसीएस अफसर समाज के प्रति क्या सोचते हैं, विपरीत परिस्थितियों में उनमें निर्णय लेने की क्षमता है या नहीं, गंभीर मुद्दों के प्रति उनका दृष्टिकोण क्या है और विषय के प्रति उनको कितनी जानकारी है, इन तमाम बिंदुओं पर अभ्यर्थियों की योग्यता को परखने के लिए मंगलवार को लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार में सवाल पूछे गए।

Trending Videos


एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, इस कथन पर आपकी क्या राय है। सोनम वांगचुक को जेल में किस लिए डाला गया, क्या वह सच में अपराधी हैं। परिस्थिति आधारित एक सवाल था कि यदि आप वर्तमान में एसडीएम हों और अंतरजातीय विवाह के कारण विवाद हो जाए तो उसे कैसे संभालेंगे। वहीं, पूछा गया कि एसडीएम और डीएम में क्या अंतर है। अगर आपको डिप्टी एसपी बना दिया जाए तो आपका पहला कार्य क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि यदि किसी क्षेत्र में कुछ किसानों की उपज कम और कुछ की अधिक हो तो कम उपज वाले किसानों की आय कैसे बढ़ाएंगे। अगर आप एसडीएम बन जाएं तो क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे। यदि मेरिट वाला और नॉन-मेरिट वाला उम्मीदवार आपके सामने हो और नॉन-मेरिट वाले की सिफारिश के लिए विधायक आ जाएं तो आप क्या करेंगे।

विज्ञान वर्ग से पीजी करने वाले एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि पाइथागोरस प्रमेय क्या है और इसका दैनिक जीवन में क्या उपयोग है। प्रिज्म क्या होता है और इसके कितने प्रकार होते हैं। फ्रीक्वेंसी और वेवलेंथ में क्या अंतर है। कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड में से कौन ज्यादा खतरनाक है और क्यों। इंद्रधनुष कैसे बनता है। केमिस्ट्री का मतलब क्या है। दो लोगों के बीच केमिस्ट्री होना किस अर्थ में कहा जाता है।

ये सवाल भी पूछे गए

- गांव के विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीजें क्या हैं।
- ग्राम सभा के प्रधान अपने पद के अलावा कौन-कौन सी जिम्मेदारियां निभाते हैं।
- सीबीएसई में आप क्या सुधार करना चाहेंगे।
- डमी स्कूल को कैसे खत्म करेंगे।
- मिशन शक्ति, लाडली बहन और ड्रोन दीदी योजनाएं क्या हैं।
- प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे।
- हिमालय की चौड़ाई कितनी है और उसका केंद्र किसे कहा जाता है।
- प्रयागराज में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं।
- महिलाओं की समानता की बात होती है, क्या पुरुषों की समानता की भी बात होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed