UP : राहुल गांधी के प्रयागराज आने का नहीं पड़ेगा प्रभाव, फिर बनेगी भाजपा की सरकार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आने का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। उनका खाता तक नहीं खुलेगा। वह कई बार प्रयागराज आ चुके हैं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आने का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। उनका खाता तक नहीं खुलेगा। वह कई बार प्रयागराज आ चुके हैं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। युवा, किसान, छात्र और महिलाएं सभी वर्ग भाजपा के साथ हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि कांग्रेस का आरोप गलत है कि सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति में बाधा डाली या निरस्त कराया। राहुल कई बार प्रयागराज आ चुके हैं।
केशव ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर कहा कि उन्होंने पहले अपना कार्यक्रम स्थगित किया था। अब यदि वे आ रहे हैं तो यह उनका राजनीतिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले भी अनेक बार प्रयागराज आ चुके हैं, लेकिन उनके आने का कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ा। पूरे प्रयागराज जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर रहा है और चुनावी परिणाम इसका प्रमाण हैं। भाजपा जनता की सेवा, विकास और सुशासन के एजेंडे पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दों का अभाव है। जनता अब केवल नारों और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा की जाने वाली अनर्गल एवं अमर्यादित बयानबाज़ी का उत्तर जनता स्वयं लोकतांत्रिक तरीके से देती है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों पर अनावश्यक प्रतिक्रिया देने के बजाय विकास और जनसेवा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पार्टी देश सेवा का कीर्तिमान स्थापित करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.