फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Crowd gathers at Atiq Ahmed's Chakiya residence to attend Aban's funeral; heavy police force deploy

Prayagraj : अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए अतीक अहमद के चकिया आवास पर जुटी भीड़, भारी फोर्स तैनात

Fri, 07 Aug 2026 03:12 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:12 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के जनाने में शामिल होने के लिए चकिया स्थित आवास पर भारी भीड़ जमा हो गई है। यहां पर सुबह नौ बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Crowd gathers at Atiq Ahmed's Chakiya residence to attend Aban's funeral; heavy police force deploy
माफिया अतीक के चकिया स्थित आवास पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के जनाने में शामिल होने के लिए चकिया स्थित आवास पर भारी भीड़ जमा हो गई है। यहां पर सुबह नौ बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। खंडहरनुमा आवास के खाली परिसर में बड़ी संख्या में कुर्सियां रखी गई हैं और टेंट भी लगाया गया है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पैमाने पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। आवास से एक किलोमीटर दूर स्थित कसारी मसारी कब्रिस्तान पर भी भारी भीड़ है और यहां पर भी फोर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन






दोपहर तीन बजे तक मिट्टी को लाया नहीं जा सका था। रिश्तेदारों ने बताया कि मिट्टी को अभी हटिया पुरामुफ्ती में ही बुआ के घर पर रखा गया है। जेल मे बंद अबान के दोनों भाइयों अली और उमर अहमद की पेरोल के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही मिट्टी को दफन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यदि पेरोल मिल जाता है तो शव को शनिवार को ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा। 

विज्ञापन

Prayagraj: Crowd gathers at Atiq Ahmed's Chakiya residence to attend Aban's funeral; heavy police force deploy
अबान को सुपुर्दे खाक करने के पहले कसारी मसारी कब्रिस्तान पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

कसारी-मसारी कब्रिस्तान  प्रवेश द्वार पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे मोहम्मद अबान के सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पूरी कर ली गई है। कब्रिस्तान के बाहर और प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। कब्रिस्तान परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात हैं, जबकि अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जा रही है। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस लगातार लोगों को निर्धारित स्थानों पर रहने की अपील कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और वाहन मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed