Railway News : सूबेदारगंज से मुंबई और वलसाड के लिए दो नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यू
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें सूबेदारगंज से दादर (मुंबई) और सूबेदारगंज से वलसाड के लिए साप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें सूबेदारगंज से दादर (मुंबई) और सूबेदारगंज से वलसाड के लिए साप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन में निश्चित समयावधि के लिए एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर सीट क्षमता बढ़ाई गई है। यह निर्णय ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए लिया गया है। सूबेदारगंज से दादर के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (04175/04176) शुरू की गई है। गाड़ी संख्या 04175 सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार को 23 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक चार फेरे लगाएगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04176 दादर से प्रत्येक मंगलवार को 25 मई 2026 से नौ जुलाई 2026 तक तीन फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक एसएलआर/आर, एक एसएलआर/डी-1, पांच सामान्य, छह एसी तृतीय, एक एसी द्वितीय और आठ स्लीपर कोच शामिल हैं। यह नई सेवा प्रयागराज क्षेत्र से मुंबई के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 04177 सूबेदारगंज से वलसाड के लिए प्रत्येक मंगलवार को 16 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक पांच फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 04178 वलसाड से प्रत्येक बुधवार को 17 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक पांच फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे। यह ट्रेन यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर व सांस्कृतिक विरासत स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
सूबेदारगंज-दादर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टुंडला, आगरा कैंट, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, सुबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टुंडला, ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और सूरत स्टेशनों पर ठहराव लेगी।