{"_id":"69c586fec2685a318f03dda2","slug":"rams-throne-procession-taken-out-amidst-tight-security-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-4725-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सुरक्षा के बीच निकाला राम सिंहासन का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सुरक्षा के बीच निकाला राम सिंहासन का जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। कस्बे में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम सिंहासन का जुलूस निकाला गया। रामनवमी के अवसर पर पिछले कई वर्षों से यह जुलूस निकाला जाता है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे राम दरबार मंदिर से शुरू होकर ये जुुलूस वाल्मीकि बस्ती, धनेटा-शीशगढ़ रोड होते हुए नागा बाबा की मढ़ी पर पहुंचा। यहां से लौटते समय साकेत धाम मंदिर वाले रास्ते से होते हुए जुलूस शाम करीब पांच बजे मेला रामनवमी स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा से जुलूस का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने सिंहासन पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के प्रतीकों की आरती उतारी।
--
शोभायात्रा पर बरसाए फूल
हाफिजगंज। रामनवमी के पावन अवसर पर हरहरपुर मटकली गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा अस्पताल रोड, डाकखाना होते हुए मठ मंदिर पहुंचीं। इससे पहले रास्ते में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य जसवंत कुमार, नगर अध्यक्ष रिठौरा सुरेंद्र गंगवार, मोनू गुप्ता व ओमवीर गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos