{"_id":"6a81c575b2ad838d3d0b168a","slug":"scam-involving-reservation-issue-of-the-69000-teacher-recruitment-drive-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud : 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी, भ्रामक पोस्ट डाल मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud : 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी, भ्रामक पोस्ट डाल मांगे रुपये
Sun, 16 Aug 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:43 PM IST
सार
69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर आरक्षित वर्ग के युवाओं से रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर आरक्षित वर्ग के युवाओं से रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमए की पढ़ाई कर रहे चित्रकूट निवासी छात्र धीरज कुमार ने एक पोस्ट के झांसे में आकर 500 रुपये भेज दिए। कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
छात्रा धीरज कुमार के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले का हवाला देते हुए आरक्षित वर्ग के लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की गई थी। पोस्ट में रुपये भेजने के लिए क्यूआर कोड, यूपीआई आईडी और बैंक खाते की जानकारी भी दी गई थी।
विज्ञापन
पोस्ट पर भरोसा करते हुए धीरज ने क्यूआर कोड के माध्यम से 500 रुपये भेज दिए। रकम भेजने के बाद उन्होंने पोस्ट प्रसारित करने वालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, भुगतान के माध्यम और संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पोस्ट के पीछे कौन लोग हैं और अब तक कितने युवाओं से इस तरह रकम मंगाई गई है।
विज्ञापन