सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SIR Prayagraj: 3.23 lakh new voters will be included in the final voter list, all applications disposed of

SIR Prayagraj : अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होंगे 3.23 लाख नए मतदाता, सभी आवेदन निस्तारित

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसमें 3,23,235 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। नए मतदाता बनने के लिए आवेदनों का निस्तारण पूरा किया जा चुका है और अब अंतिम वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है।

SIR Prayagraj: 3.23 lakh new voters will be included in the final voter list, all applications disposed of
एसआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसमें 3,23,235 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। नए मतदाता बनने के लिए आवेदनों का निस्तारण पूरा किया जा चुका है और अब अंतिम वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। एसआईआर के तहत अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक (एएसडी) श्रेणी में 11.56 लाख मतदाताओं को चिह्नित किया गया था जिनके नाम छह जनवरी 2026 को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। इसके बाद नए मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया गया और अधिक से अधिक लोगों से इसके लिए फॉर्म-6 भरकर जमा करने की अपील की गई।

Trending Videos


इस दौरान 3,23,236 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरे। इनमें से केवल एक फॉर्म का निस्तारण अवशेष रह गया। बाकी आवेदनों को निस्तारण कर दिया गया। मतदाता बनने के लिए 158 अनिवासीय भारतीयों ने फॉर्म-6 ‘ए’ जमा किए हैं और इनका भी शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। नाम विलोपन के लिए 11,199 फॉर्म-7 जमा किए गए थे और इन सभी को निस्तारित किया जा चुका है। इसके अलावा 80 हजार 56 मतदाताओं ने नाम, पिता का नाम आदि में संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा किए थे। इनमें से आठ हजार 36 का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार निस्तारित आवेदनों की संख्या

विधानसभा - फॉर्म 6 - फॉर्म 6 ए - फॉर्म 7 - फॉर्म 8
फाफामऊ - 34279 - 2 - 698 - 5934

सोरांव - 30284 - 1 - 369 - 5609
फूलपुर - 27300 - 2 - 495 - 6121

प्रतापपुर - 24334 - 0 - 581 - 6169
हंडिया - 23118 - 2 - 565 - 4508

मेजा - 18792 - 0 - 494 - 3676
करछना - 19442 - 0 - 350 - 4180

इलाहाबाद पश्चिम - 38758 - 40 - 1275 - 13428
इलाहाबाद उत्तर - 32125 - 38 - 2034 - 11094

इलाहाबाद दक्षिण - 45984 - 73 - 2930 - 14897
बारा - 14433 - 0 - 419 - 3235

कोरांव - 14386 - 0 - 989 - 1185

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed