फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student organizations launch a protest and hold a march of outrage against the lathi-charge on students

Prayagraj : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ छात्र संगठनों का हल्लाबोल, निकाला आक्रोश मार्च

Thu, 23 Jul 2026 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jul 2026 12:12 PM IST
सार

दिल्ली पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में दिशा छात्र संगठन के आह्वान पर बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च अल्लापुर सब्जी मंडी से शुरू होकर बक्शी बांध, नागवासुकि मंदिर होते हुए बालासन चौराहे तक पहुंची।

विज्ञापन
Student organizations launch a protest and hold a march of outrage against the lathi-charge on students
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सुभाष चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में दिशा छात्र संगठन के आह्वान पर बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च अल्लापुर सब्जी मंडी से शुरू होकर बक्शी बांध, नागवासुकि मंदिर होते हुए बालासन चौराहे तक पहुंची। मार्च को संबोधित करते हुए संगठन के प्रियांशु ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की मांगों पर संवाद करने के बजाय बल प्रयोग किया गया। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे व छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए सरकार से माफी की मांग की। संगठन के अनुसार, प्रदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। 

विज्ञापन





दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी व अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पत्थर गिरिजा घर धरना स्थल से सिविल लाइन सुभाष चौराहा तक आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन छात्रों और नेता राहुल गांधी के साथ प्रशासन व सत्ता पक्ष की ओर से की गई कथित बर्बरता और दमनकारी नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेखर बहुगुणा ने छात्रों की जायज मांगों और नेता राहुल गांधी के साथ हो रहे अन्याय व दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

Student organizations launch a protest and hold a march of outrage against the lathi-charge on students
दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते दिशा छात्र संगठन को लोग। - फोटो : अमर उजाला।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना अपराध है तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग की।

इस मौके पर तस्लीम उद्दीन, आबदी हसन, मो. हसीन, मनोज पासी, शकील अहमद, गजली खान, नरेंद्र गिरी, मो जाहिद आदि मौजूद रहे। वहीं, एनएसयूआई ने भी छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदर्श सिंह भदौरिया ने कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की गई और छात्रों-युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर आघात है।

Student organizations launch a protest and hold a march of outrage against the lathi-charge on students
दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी को लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में महाप्रदर्शन के लिए दिल्ली कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा और सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच के लिए मंगलवार की शाम सिकंदरा स्थित इकट्ठा हो गए।

जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अशफाक अहमद समेत सभी कांग्रेसियों को नजरबंद कर दिया। इस मौके पर देवराज उपाध्याय, साधुचरण तिवारी, सुनील पांडेय, डाॅ.जगत नारायण सिंह, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पटेल, निशा सिंह, विनोद तिवारी, मंजू मौर्या, अफजाल अहमद आदि रहे। उधर, मंसूराबाद में अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एलबी पटेल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने से पूर्व पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed