सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sub Inspector Bharti: Candidates thronged the junction, women were troubled by the jostling.

Sub Inspector Bharti : जंक्शन उमड़ी परीक्षार्थियों भीड़, धक्का-मुक्की में महिलाएं परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन का समापन होते ही परिवहन संसाधनों पर भारी दबाव देखने को मिला। शनिवार शाम होते ही प्रयागराज जंक्शन और बस अड्डों पर परीक्षार्थियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तिल रखने की भी जगह नहीं बची।

Sub Inspector Bharti: Candidates thronged the junction, women were troubled by the jostling.
दरोगा भर्ती परीक्षा के चलते प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन का समापन होते ही परिवहन संसाधनों पर भारी दबाव देखने को मिला। शनिवार शाम होते ही प्रयागराज जंक्शन और बस अड्डों पर परीक्षार्थियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तिल रखने की भी जगह नहीं बची। स्थिति को संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं, लेकिन परीक्षार्थियों की पहली पसंद नियमित ट्रेनें ही बनी रहीं।

Trending Videos


नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा, सीमांचल और चौरीचौरा जैसी ट्रेनें स्टेशन पर आते ही चंद सेकंड में भर गईं। नियमित ट्रेनों में आरक्षित कोचों से लेकर जनरल बोगियों तक में पैर रखने की जगह नहीं बची। जब नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिली, तब परीक्षार्थियों ने स्पेशल ट्रेनों का रुख किया। इस दौरान ट्रेनों में घुसने को लेकर हुई धक्का मुक्की से महिला अभ्यर्थियों को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ और रेलकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत

आरपीएफ और रेलकर्मियों को स्थिति संभालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। कानपुर रूट की ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। दूसरे शहरों से आने वाली ट्रेनों में भी काफी परीक्षार्थी सवार थे जिससे स्थानीय यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हुआ। इसके अलावा बांदा से मानिकपुर, कानपुर से झांसी, हिसाब से अलीगढ़ एवं अलीगढ़ से हिसार के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। कानपुर से फतेहपुर जाने वाली मेमू को जंक्शन तक चलाया गया।

रोडवेज बसें रहीं ठसाठस, दूसरे जिलों से भी आती रही भीड़

यूपी रोडवेज की बसों का भी बुरा हाल रहा। शाम को विद्या वाहिनी मैदान स्थित बस स्टेशन पर भीड़ का दबाव बन गया। फतेहपुर, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर रूटों पर चलने वाली बसें स्टैंड से ही पूरी तरह पैक होकर निकलीं। शहर में प्रवेश करने वाली बसों में भी परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक रही, जिससे यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा। इस दौरान विद्या वाहिनी से वाराणसी एवं गोरखपुर रूट की बसें चलने से परीक्षार्थियों को राहत मिली। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगे। रविवार को भी बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed