UP Board Result : बेटियों का परचम, यूपी बोर्ड में फिर छाईं छात्राएं
UP Board Result : मुश्किलें चाहे जितनी हों, जब हौसले और मेहनत का साथ हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। यूपी बोर्ड के इस वर्ष के नतीजे यही कहानी बयां करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुश्किलें चाहे जितनी हों, जब हौसले और मेहनत का साथ हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। यूपी बोर्ड के इस वर्ष के नतीजे यही कहानी बयां करते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है।
हाईस्कूल में 93.76 फीसदी और इंटरमीडिएट में 86.32 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण होकर छात्रों से काफी आगे रहीं। खास बात यह रही कि टॉपर्स की सूची में भी बेटियों का दबदबा कायम रहा। हाईस्कूल में 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
टॉप-10 मेरिट सूची में भी बेटियों का जलवा देखने को मिला। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में शामिल 115 मेधावियों में 81 छात्राएं हैं, जबकि इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में शामिल 23 मेधावियों में 14 छात्राएं शामिल हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि बेटियां न सिर्फ पास हो रही हैं, बल्कि मेरिट में भी लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
परीक्षा परिणाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाईस्कूल में कुल 23,52,181 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं, जिनमें 11,79,319 छात्राएं शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 9,82,610 छात्र और 10,15,707 छात्राएं सफल हुई हैं। इंटरमीडिएट में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 11.28 फीसदी अधिक रहा।
कई वर्षों से आगे हैं बेटियां
वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक हर साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सीतापुर, बाराबंकी, बरेली जैसे जिलों की बेटियों ने लगातार टॉप कर यह साबित किया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि भी उनकी उड़ान को रोक नहीं सकती। इस वर्ष भी सीतापुर और बाराबंकी जैसे जिलों की बेटियों ने टॉप कर यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के नतीजे एक बार फिर यह साबित करते हैं कि बेटियां अब शिक्षा के हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही हैं और सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।
12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा और 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा ने लहराया परचम
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। 12वीं में पहला स्थान सीतापुर की शिखा वर्मा (97.60 प्रतिशत) ने प्राप्त किया है। 97.20 फीसदी के साथ बाराबंकी की श्रीया वर्मा को दूसरा जबकि 97.20 प्रतिशत हासिल कर बरेली की नंदिनी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहीं।
वहीं, 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा व बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बाराबंकी की ही अदिति को दूसरा स्थान मिला। उन्होंने 97.50 फीसदी अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी का ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X