सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: Prison bars proved to be no obstacle, prisoners excelled in board exams

UP Board Result : जेल की सलाखें न बन सकीं बाधा, बोर्ड परीक्षा में बंदियों ने लहराया परचम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इस बार भी जेलों में निरुद्ध बंदियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। सलाखों के पीछे रहकर पढ़ाई करने वाले कैदियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा की मशाल जलाए रखी।

UP Board Result: Prison bars proved to be no obstacle, prisoners excelled in board exams
जेल से पास की परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इस बार भी जेलों में निरुद्ध बंदियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। सलाखों के पीछे रहकर पढ़ाई करने वाले कैदियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा की मशाल जलाए रखी।

Trending Videos

हाईस्कूल की परीक्षा में 98.53 फीसदी और इंटरमीडिएट में 84.44 फीसदी बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश में कुल 203 बंदी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 181 बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से कुल 68 बंदी शामिल हुए थे, जिनमें से 67 ने सफलता प्राप्त कर 98.53 प्रतिशत का प्रभावशाली परिणाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, गाजियाबाद समेत 23 जिलों में हाईस्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। केवल वाराणसी एक ऐसा जनपद रहा, जहां उत्तीर्ण प्रतिशत 83.33 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कुल 135 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 114 बंदियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 84.44 रहा। इस वर्ग में मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, हमीरपुर, जौनपुर, भदोही जनपदों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

हरदोई में दो बंदियों ने परीक्षा दी और दोनों ही फेल हो गए। इसी तरह प्रयागराज में तीन में से एक ही बंदी पास हुआ। लखीमपुर खीरी जेल में दो बंदियों ने परीक्षा दी और एक ही उत्तीर्ण हो सका। बंदियों की इस सफलता के पीछे जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गईं शैक्षणिक सुविधाएं और नियमित कक्षाओं का बड़ा हाथ माना जा रहा है। जेल में बंद रहते हुए बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करना इन बंदियों के पुनर्वास की दिशा में एक बड़ा कदम है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed