पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Interviews to be held for 910 Assistant Professor posts across 33 subjects; schedule released.

UPESSC : सहायक आचार्य भर्ती के 33 विषयों में 910 पदों पर होंगे इंटरव्यू, कार्यक्रम जारी

Tue, 30 Jun 2026 05:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jun 2026 05:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत सहायक आचार्य के 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 3155 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेंगे।

विज्ञापन
UPESSC: Interviews to be held for 910 Assistant Professor posts across 33 subjects; schedule released.
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-51 के अंतर्गत सहायक आचार्य के 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 3155 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेंगे।

विज्ञापन

             आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 व 19 अप्रैल 2026 को किया गया था, जिसका परिणाम 09 जून 2026 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए 3155 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगामी 21 जुलाई 2026 से लेकर 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

विज्ञापन

21 जुलाई 2026 मंगलवार को अर्थशास्त्र, 22 जुलाई बुधवार को वनस्पति विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र, 23 जुलाई गुरुवार को रसायन विज्ञान, 24 जुलाई शुक्रवार को अंग्रेजी, 28 जुलाई मंगलवार को कृषि अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान एवं भूगोल, 29 जुलाई बुधवार को भौतिक विज्ञान एवं मनोविज्ञान, 30 जुलाई गुरुवार को चित्रकला, संस्कृत एवं उर्दू, 31 जुलाई शुक्रवार को प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान एवं संगीत गायन के साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 04 अगस्त मंगलवार को शिक्षा शास्त्र एवं इतिहास, 05 अगस्त बुधवार को पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, संगीत तबला, शारीरिक शिक्षा एवं जंतु विज्ञान, 06 अगस्त गुरुवार को विधि एवं राजनीति विज्ञान, 07 एवं 11 अगस्त को हिंदी और 07 अगस्त को गणित, 12 अगस्त बुधवार को एशियन कल्चर, उद्यान विज्ञान, संगीत सितार, समाजशास्त्र एवं सांख्यिकी तथा 13 अगस्त गुरुवार को वाणिज्य एवं गृह विज्ञान विषयों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आज 29 जून 2026 से ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने हेतु महत्वपूर्ण अनुदेश एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त साक्षात्कार उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील संख्या-368/2026 हरविंदर सिंह व अन्य बनाम राज्य व अन्य में पारित आदेश 17 अप्रैल 2026 एवं इसके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में योजित विशेष अनुज्ञा याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed