पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP chief raises questions on question paper leaks and unemployment; makes seven pledges.

Prayagraj : सपा मुखिया ने प्रश्नपत्र लीक और बेरोजगारी पर उठाए सवाल, दिए सात वचन

Mon, 29 Jun 2026 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2026 12:47 PM IST
सार

करीब दस वर्ष से सत्ता से बाहर रहने के बाद समाजवादी पार्टी सरकार को घेरना चाहती है। सपा मुखिया प्रश्नपत्र लीक मामलों और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा सरकार में भर्तियां कम हुईं और ज्यादातर विवादों के घेरे में रहीं।

विज्ञापन
SP chief raises questions on question paper leaks and unemployment; makes seven pledges.
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करीब दस वर्ष से सत्ता से बाहर रहने के बाद समाजवादी पार्टी सरकार को घेरना चाहती है। सपा मुखिया प्रश्नपत्र लीक मामलों और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। भाजपा सरकार में भर्तियां कम हुईं और ज्यादातर विवादों के घेरे में रहीं। कई भर्तियों को सरकार को निरस्त कर दोबारा कराना पड़ा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दस साल में 20 परीक्षाएं लीक का नारा दिया है। वे बेरोजगारों का दर्द उभारकर मरहम लगाना चाहते हैं। इसका उद्देश्य वर्ष 2027 में सरकार बनाने में बेरोजगारों की मदद लेना है।

विज्ञापन


प्रयागराज पूर्वांचल का महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र है। यहां करीब बीस लाख बेरोजगार युवक नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। सपा मुखिया ने भर्ती विज्ञापन, परीक्षा धांधली और लाठीचार्ज के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवालों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

सपा के सात वचन और आरोप

सपा मुखिया ने सरकार बनने पर सात वचन निभाने का दावा किया। इनमें उम्र सीमा में राहत, समयबद्ध भर्ती कैलेंडर, सुरक्षित परीक्षा प्रणाली और नजदीकी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। दोषियों पर सीधी कार्रवाई, तेजी से सुनवाई और मुफ्त पुनर्परीक्षा का भी वादा किया गया। अखिलेश यादव ने सरकार को प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी और महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्तियों में गड़बड़ी और छात्रों का प्रदर्शन

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार जाने के बाद नौकरी नहीं मिल रही है। वर्ष 2019 के बाद शिक्षकों की एडेड स्कूलों में कोई भर्ती नहीं हुई। उन्होंने कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में एसएससी कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी बताई। 48 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद होने के बाद यूपी और बिहार में प्रदर्शन हुए। सपा प्रवक्ता ने नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद लखीमपुर खीरी समेत देश के कई स्थानों पर छात्रों के आत्महत्या करने की खबरें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed