Prayagraj : चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्रहित के बजाय दान पर केंद्रित हैं। उन्होंने व्यंग्य कसा कि चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई, देखो जा रहा भाजपाई...जिसने खाई राम की पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्रहित के बजाय दान पर केंद्रित हैं। उन्होंने व्यंग्य कसा कि चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई, देखो जा रहा भाजपाई...जिसने खाई राम की पाई।
रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर प्रयागराज पहुंचे सपा प्रमुख ने उक्त बातें प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनता के हितों के बजाय दान चोरी पर आधारित बताया। कहा कि दान चोरी के तार महाराष्ट्र और कर्नाटक से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो राम का धन खाएगा, वही भाजपाई कहलाएगा।
उन्होंने कहा कि भगवान राम ने दान चोरी की पोल खोल दी है। रामनगरी में यह कारनामा भाजपा को महंगा पड़ सकता है। अखिलेश ने भाजपा के शब्दकोश में धर्म या आस्था न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ चतुराई, चंदा, चालबाजी और चोरी भरी हुई है। उन्होंने भाजपा का नाम ‘भाचपा’ रखने का सुझाव दिया।
राम मंदिर के चढ़ावे में अनियमितता का उठाया मुद्दा
अखिलेश यादव ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान राशि में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया। आरोप लगाया कि चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। समाजवादी पार्टी सनातन धर्म की रक्षा के पक्ष में है। लेकिन, धर्म की आड़ में किसी भी गड़बड़झाले को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बोले... 22 परीक्षाओं में हुई आरक्षण की लूट
सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि 22 परीक्षाओं में आरक्षित पदों की लूट की गई। कहा कि इस सरकार में पेपर लीक की समस्या आम बात हो गई है। उन्होंने दरोगा भर्ती 2017, जूनियर इंजीनियर भर्ती 2018, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2018, नलकूप चालक भर्ती, यूपी टीईटी 2021, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2020, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025, सिपाही भर्ती 2024, आरओ, एआरओ, नीट परीक्षा 2026, यूजीसी नेट 2024, सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025, एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 व लेखपाल भर्ती 2026 का जिक्र कर परीक्षा रद्द और पेपर लीक होने का मामला उठाया और भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सीएम के शहर गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हो रहे हैं।
बेरोजगारी पर उठाए सवाल, दिए सात वचन
अखिलेश यादव ने दस साल में 20 परीक्षाएं लीक का दिया नारा
प्रयागराज। यूपी में करीब दस वर्ष से सत्ता से बाहर समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को घेरना चाहती है। सपा मुखिया प्रश्नपत्र लीक मामलों और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। अखिलेश यादव ने दस साल में 20 परीक्षाएं लीक का नारा दिया है। वे बेरोजगारों को साथ लेकर 2027 में सत्ता में वापसी चाहते हैं।
सपा मुखिया युवाओं को यह संदेश देने में जुटे हैं कि भाजपा सरकार में भर्तियां कम हुई हैं। ज्यादातर विवादों के घेरे में रहीं। कई भर्तियां निरस्त कर दोबारा करानी पड़ीं।विदित हो कि प्रयागराज प्रदेश का महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र है। यहां करीब बीस लाख बेरोजगार युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सपा मुखिया ने भर्ती विज्ञापन, परीक्षा धांधली और लाठीचार्ज के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवालों का भी जिक्र किया।
सपा के सात वचन और आरोप
सपा मुखिया ने सरकार बनने पर सात वचन निभाने का दावा किया। इनमें उम्र सीमा में राहत, समयबद्ध भर्ती कैलेंडर, सुरक्षित परीक्षा प्रणाली और नजदीकी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। दोषियों पर सीधी कार्रवाई, तेजी से सुनवाई और मुफ्त पुनर्परीक्षा का भी वादा किया गया है। अखिलेश यादव ने सरकार को प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी और महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
उधर, सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार जाने के बाद नौकरियां नहीं मिल रही हैं। वर्ष 2019 के बाद एडेड स्कूलों में शिक्षकों की कोई भर्ती नहीं हुई। उन्होंने कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में एसएससी कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी होने की बात कही। कहा कि 48 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद होने के बाद यूपी और बिहार में प्रदर्शन हुए। उन्होंने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद लखीमपुर खीरी समेत देश के कई स्थानों पर परीक्षार्थियों के आत्महत्या करने की खबरें सामने आई हैं।