पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parties busy wooing state youth from Prayagraj SP and Congress vocal on issue of youth BJP directly to ground

UP: प्रयागराज से युवाओं को साधने में जुटीं पार्टियां, सपा-कांग्रेस इस मुद्दे पर मुखर, भाजपा ने बनाया ये प्लान

Mon, 29 Jun 2026 11:02 AM IST
Sharukh Khan अमित सरन, अमर उजाला, प्रयागराज
अमित सरन, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 29 Jun 2026 11:02 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां प्रयागराज से प्रदेश के युवाओं को साधने में जुटीं हैं। युवाओं के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस मुखर है तो भाजपा ने सीधे उन्हें मैदान पर उतार दिया है। 2017 का विधानसभा चुनाव भर्तियों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही लड़ा गया था।

विज्ञापन
Parties busy wooing state youth from Prayagraj SP and Congress vocal on issue of youth BJP directly to ground
up election 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रमुख राजनीति दलों ने प्रयागराज से उत्तर प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष ने उसे जवाब देने के लिए युवाओं को ही सीधे मैदान पर उतार दिया है।
विज्ञापन


भर्तियों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा ने 2017 के चुनाव में प्रदेश की सत्ता हासिल की थी। युवाओं से किए गए अपने वादे को पूरा करने हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों की सीबीआई जांच भी शुरू करा दी थी। आठ साल बाद अब विपक्ष इसी मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेर रहा है। पेपर लीक व भर्तियों में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अभियान छेड़ रखा है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जुलाई को छात्रों से संवाद के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। वहीं, रविवार को प्रयागराज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी भर्तियों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व पेपर लीक जैसे मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश के युवाओं को महत्वपूर्ण पद देकर भाजपा ने भी एक बड़ा संदेश दिया है। एबीवीपी में सक्रिय रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर युवाओं को साधने की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज की युवा महिला नेता डॉ. कीर्तिका अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाकर भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि प्रदेश में भाजपा की डोर अब युवा नेताओं के हाथ में जा रही है। यूपी के अन्य जिलों के मुकाबले प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों की संख्या से सबसे अधिक है। इनमें बड़ी संख्या पूर्वांचल के छात्रों की है, जो यहां रहकर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में प्रयागराज से प्रदेश को युवाओं को बड़ा संदेश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed