UP : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए नेशन नहीं डोनेशन फर्स्ट, बीजेपी के पास न धर्म न शर्म
Akhilesh Yadav News : भाजपा की निगाहे नेशन पर नहीं डोनेशन पर नेशन नहीं डोनेशन फर्स्ट है। जिन लोगों ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर में इतना बड़ा सवाल खड़ा हो जाए। भाजपा के पास न धर्म है न शर्म है। अयोध्या राम मंदिर में चोरी के बाद पूरे देश के रामभक्त अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की निगाहे नेशन पर नहीं डोनेशन पर नेशन नहीं डोनेशन फर्स्ट है। जिन लोगों ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर में इतनाबड़ा सवाल खड़ा हो जाए। सारी मीडिया सवाल पूछ रही है। इससे बड़ा सवाल क्या हो सता है। चंदा चोरी केचक्कर में पेपर लीक का सवाल न रह जाए। सरकार से कोई सवाल न करे। अगर कोई सवाल करेगा तो उसके खिलाफ सरकारी संस्थाएं कार्रवाई करेगीं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो लखनऊ अग्निकांड में इतने बच्चों की जान नहीं जाती। अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। सिविल लाइंस एक होटल में पेपर लीक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
आग बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी निहत्थे थे। उनके पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपकरण नहीं थे। आग से कम और धुएं से दम घुटने के चलते अधिक लोगों की मौत हुई है। पेपर लीक के चलते गरीब परिवार के बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। स्कूलों में पढ़ाई न होने के कारण बच्चे कोचिंग का सहारा ले रहे हैं और कोचिंग को भी सरकार अपने हिसाब से संचालित करने का दबाव बना रही है। पेपर लीक की चर्चा करने पर कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा रीह है। कहा कि भाजपा के शब्दकोष में न तो धर्म है न तो शर्म है। असली संतों को अपमानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जिले में पीएचसी और सीएचसी बंद हो रहे हैं। बड़ी संख्या प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं।
सीएम के नाक के नीचे हो गई चोरी
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर जाने का रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने इतनी बार अयोध्या दौरा किया है कि उतनी बार कोई नहीं कर सकता। इतनी बार अयोध्या जाने के बाद भी करोड़ों की चोरी हो गई। इसी को कहते हैं चिराग तले अंधेरा। जहां मुख्यमंत्री इतनी बार जा रहे हैं वहां चोरी हो जा रही है तो जहां सीएम नहीं जा रहे हैं उनक तहसील, थानों और जिलों का क्या हाल होगा वहां कितनी लूट, घसोट और भ्रष्टाचार हो रहा होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
अखिलेश ने कहा कि सुना है अयोध्या में चंदा चोरी के तार एक मठ से जुड़े हैं। पैसा मठ में ही ट्रांसफर किया गया है। सीसीटीवी बंद करके चोरी होती रही और किसी को खबर नहीं मिली। इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सब की मिली भगत है। यह सनातन धर्म का अपमान है और पूरे देश में रामभक्त अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि सीसीटीवी बंद करके चोरी हो रही थी ताकि किसी को पता न चले, लेकिन भगवान राम ने खुद यह चोरी पकड़ी है।
अखिलेश ने कविता के अंदाज में भाजपा पर कसा तंज
भाजपा सरकार में पेपर लीक’ विषय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सपा मुखिया ने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। तंज कसते हुए कहा कि- जब तक भाजपाई करते रहेंगे सांसद-विधायक की ख़रीद, तब तक होता रहेगा पेपर लीक। भाजपा के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’ है। सब पर चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगाने वालों की ‘सच्ची चोरी’ भगवान ने खोल दी। भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट नहीं, डोनेशन फर्स्ट है।- चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई। अब जनता भाजपाइयों को देखकर कह रही है: देखो जा रहा वो भाजपाई जिसने खाई राम की पाई।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अब भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान, न वोट। कोई भी सच्चा सनातनी भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेगा ,क्योंकि न तो कोई हारने के लिए लड़ना चाहता है, न जनता के आक्रोश का शिकार होने के लिए। चढ़ावा-चंदा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े हैं। कर्नाटक में बैठे जो संगी-साथी ठेके पर चुनावी प्रचारक और नकली वोटर भेजते थे, उनका भंडाफोड़ हो गया है, अब यूपी में न वो घुस पाएंगे न उनके लोग। अयोध्या ही नहीं पूरे यूपी में आक्रोशित जनता उनके इंतजार में बैठी है। अब यूपी में महाराष्ट्र और कर्नाटक वाले संगी-साथियों का काला-राज नहीं चलेगा। जनता उनसे चोरी किेए ‘चढ़ावे-चंदे-दान’ का हिसाब मांगेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.