पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anger erupts against Meja SP MLA; party workers arrive to complain to Akhilesh Yadav

Prayagraj : मेजा के सपा विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, अखिलेश से शिकायत करने पहुंचे सपाई

Mon, 29 Jun 2026 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2026 03:48 PM IST
सार

मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ उनकी पार्टी के लोगों ने ही मोर्चा खोल दिया है। प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव से शिकायत करने के लिए मेजा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधायक के खिलाफ नारे लिखकर पहुंचे।

विज्ञापन
Anger erupts against Meja SP MLA; party workers arrive to complain to Akhilesh Yadav
होटल रेडिसन के बाहर मेजा के सपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा के सपा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ उनकी पार्टी के लोगों ने ही मोर्चा खोल दिया है। प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव से शिकायत करने के लिए मेजा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधायक के खिलाफ नारे लिखकर पहुंचे। अखिलेश तुमसे बैर नहीं, संदीप तुम्हारी खैर नहीं, ठेकेदार विधायक चाहिए, संदीप हटाओ मेजा बचाओ आदि का नारा लगाया गया। कहा कि सपा विधायक संदीप ने क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कराया है। कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं  मिल रहा है जिससे वह काफी उपेक्षित हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संदीप यादव का टिकट काटकर चाहे जिस जाति और बिरादरी के नेता को टिकट दिया जाएगा उसको जिताने का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed