सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Interview What steps should the country take if a war-like situation arises, question asked in PCS

UPPSC Interview : युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो देश को क्या कदम उठाने चाहिए, पीसीएस इंटरव्यू में पूछा गया सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार में शनिवार को अभ्यर्थियों से प्रशासनिक समझ, निर्णय क्षमता, व्यवहारिक सोच और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए।

UPPSC Interview What steps should the country take if a war-like situation arises, question asked in PCS
यूपीपीसीएस का इंटरव्यू। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार में शनिवार को अभ्यर्थियों से प्रशासनिक समझ, निर्णय क्षमता, व्यवहारिक सोच और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए। वैश्विक परिस्थितियों से संबंधित एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि यदि मौजूदा परिस्थितियों में युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो देश को क्या कदम उठाने चाहिए। भारत-अमेरिका व्यापार का किसानों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Trending Videos


एक अभ्यर्थी से पैनल ने पूछा कि यदि किसी प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान ने नियमानुसार अनुसूचित जाति की रसोइया की नियुक्ति कर दी है, लेकिन गांव के कुछ लोग, जिनमें संभ्रांत वर्ग के लोग भी शामिल हैं, इसका विरोध कर रहे हैं और बच्चों को मिड-डे मील खाने से मना कर दिया गया है तो एसडीएम के रूप में वह स्थिति को कैसे संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि इस समय खेतों में कौन-सी फसल लगी हुई है। क्या गेहूं नकदी फसल है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, गणित और विज्ञान से जुड़े सवाल भी पूछे गए। विज्ञान से जुड़े प्रश्न में पूछा गया कि स्पेक्ट्रम क्या होता है। एक हेक्टेयर में कितने एकड़ होते हैं और 2.1 किलोमीटर में कितने फीट होते हैं।

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि वर्तमान सरकार में शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव आया है और क्या स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहतर हुई है। इसके अलावा सरकारी और निजी स्कूलों की तुलना, शिक्षकों की भूमिका तथा विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के उपायों पर भी सवाल किए गए। साक्षात्कार में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये में बदलाव, काम के बढ़ते बोझ, फाइलों के दबाव, जनता का विश्वास कैसे जीता जाए और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के उपायों से जुड़े प्रश्न किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed