फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman and young man killed, three injured in road accident on Mirzapur Highway.

Prayagraj : सड़क हादसे में महिला और युवक की मौत, तीन घायल, मिर्जापुर हाईवे पर हुआ हादसा

Sun, 16 Aug 2026 04:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Aug 2026 04:24 PM IST
सार

किसी ने सोचा भी नहीं था कि शनिवार की सुबह दो परिवारों के लिए जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। एक ओर पति के साथ विंध्याचल धाम से दर्शन कर महिला ऑटो से घर लौट रही थी।

विज्ञापन
Woman and young man killed, three injured in road accident on Mirzapur Highway.
रंजू देवी और दीपक सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

किसी ने सोचा भी नहीं था कि शनिवार की सुबह दो परिवारों के लिए जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। एक ओर पति के साथ विंध्याचल धाम से दर्शन कर महिला ऑटो से घर लौट रही थी, दूसरी ओर माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक ध्वजारोहण के बाद बाइक से घर जा रहा था। मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकराए और कुछ देर बाद दोनों की जिंदगी थम गई। हादसे में महिला और युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के नेगुरा रिवई सिंह गांव निवासी दीपक सिंह (22) पुत्र केशराज सिंह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को चाकघाट स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे टिकरी-धरांवनारा गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ऑटो से भिड़ गई।
विज्ञापन


ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। मेजा थाना क्षेत्र के आखरी शाहपुर निवासी रंजू देवी (35) पति विनय कुमार के साथ बैजनाथ धाम गई थीं। वापसी में दोनों विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। धरांवनारा के पास हुए हादसे में दीपक, रंजू देवी और विनय कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर दिघिया चौकी के दरोगा शोएब खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घायलों को शहर रेफर किया गया। प्रयागराज के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक सिंह और रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

टक्कर के बाद फट गई सीएनजी पाइपलाइन, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शी नहवाई निवासी राहुल मिश्र के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक थी। सड़क पर मोड़ और एक बरगी के कारण दोनों वाहन आमने-सामने आते ही चालक नियंत्रण खो बैठे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का रिम, सॉकर समेत अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो की सीएनजी पाइपलाइन भी फट गई और गैस का रिसाव होने लगा। आग न लगने से बड़ा हादसा टल गया।

दो परिवारों में मचा कोहराम

रंजू देवी की मौत की खबर घर पहुंचते ही बेटे अनित कुमार और बेटियों आंचल व अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं चार भाई-बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित दीपक सिंह की मौत की खबर से मां एवं भाजपा छानबे मंडल की उपाध्यक्ष विद्या सिंह और फाइनेंस कंपनी में कार्यरत बड़े भाई विक्रम सिंह भी बेसुध हो गए। दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed