सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth abducted and brutally beaten by car riders in Kareli, one arrested

Prayagraj : करेली में कार सवारों ने युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, एक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

करेली थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर में कार सवार पांच हमलावरों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। बिना नंबर प्लेट की कार में जबरन बैठाकर तमंचा के बट और डंडे से कई घंटे बेरहमी से पीटते रहे।

Youth abducted and brutally beaten by car riders in Kareli, one arrested
करेली में कार सवार युवकों ने दिन दहाड़े किया युवक का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र के जीटीबी नगर में कार सवार पांच हमलावरों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। बिना नंबर प्लेट की कार में जबरन बैठाकर तमंचा के बट और डंडे से कई घंटे बेरहमी से पीटते रहे। ट्रिपलआईटी के पास पीड़ित को फेंककर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करेली पुलिस ने उमर, सैफ समेत तीन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

तुलसीपुर निवासी शाऊ पिंग छाय ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह भाई की मोमोज की दुकान पर रहने के साथ ही पढ़ाई करता है। वह सोमवार की शाम किसी काम से घर से निकला था। शाम करीब 5:10 बजे करेली के जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी टंकी के पास पहुंचा। तभी अचानक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में से सैफ, उमर समेत तीन अज्ञात युवक नीचे उतरे और जबरन उसे अंदर बिठा लिया। पिस्टल की बट व लाठी से उसकी पिटाई की। इससे उसके सिर, हाथ समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि सैफ व उमर नाम के युवक ने दांत भी काटा। कार में मारपीट करते हुए आरोपी करेली से उसे उमरी गांव तक ले गए। शिकायत में बताया कि आठ फरवरी को उक्त लोगों ने पानी टंकी चौराहा के पास रास्ते देने को लेकर को लेकर विवाद हुआ था। इसी की रंजिश में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

आरोप है कि उक्त लोगों ने धमकी दी कि अगर शिकायत करोगे तो तुम्हें और तुम्हारे दोस्तों को फिर मारूंगा। पिटाई के बाद आरोपी ट्रिपलआईटी के पास छोड़कर भाग गए। एसीपी अतरसुइया राजकुमार मीणा ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने माजिद पुत्र मकबूल निवासी भीटी को गिरफ्तर कर लिया। अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed