सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 Taekwondo players received certificates

Ambedkar Nagar News: 30 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिले प्रमाणपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
30 Taekwondo players received certificates
शहर के तमसा मार्ग ​​​स्थित निजी स्पोर्ट्स क्लब में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एक माह पूर्व आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में सफल 30 खिलाड़ियों को मंगलवार को तमसा मार्ग स्थित निजी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बेल्ट प्रदान की गई।
Trending Videos

यह टेस्ट उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्देशन में जिला इकाई की ओर से आयोजित किया गया था। खिलाड़ियों ने अपने-अपने बेल्ट स्तर के अनुसार तकनीकी और व्यावहारिक प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें नई बेल्ट के लिए चयनित किया गया। येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में मो. हामिद रजा, देवांश सिंह, अर्चितेश राय, ऋत्विक यादव, दिव्यांशु यादव, कृष्ण शर्मा, देवांश यादव, सृजन श्रीवास्तव, दिव्यांश यादव, आदित्य कुमार, आरोही यादव, अग्रिमा श्रीवास्तव, मानवी पाल, सारिका गोयल, तृषा कुशवाहा और आरोही शर्मा शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों में रूद्र प्रताप, अद्वैय पांडे, काव्या पटेल, शिवानी सिंह, प्राची, सुहासिनी वर्मा, आकांक्षा वर्मा और आंशिका वर्मा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू बेल्ट के लिए एंजेल और आर्यन वर्मा को चयनित किया गया। ब्लू वन बेल्ट के लिए दर्पण माथुर और हिमांशु रंजन को सम्मानित किया गया, जबकि रेड वन बेल्ट आयुष वर्मा को प्रदान की गई। एसोसिएशन सचिव मंगेश कुमार मन और कोषाध्यक्ष रजत मौर्य ने खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान कोच अभिषेक मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed