{"_id":"6a68eaa052c17610c10736d0","slug":"after-a-three-day-respite-the-saryu-has-risen-by-another-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161611-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन दिन की राहत के बाद फिर 12 सेमी बढ़ी सरयू, कटान की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन दिन की राहत के बाद फिर 12 सेमी बढ़ी सरयू, कटान की चिंता
Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती सरयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। लगातार तीन दिनों तक घटने के बाद मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा। 24 घंटे में नदी 12 सेंटीमीटर चढ़कर 84.36 मीटर से 84.48 मीटर पर पहुंच गई। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से 1.08 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर बढ़ने के साथ ही मांझा क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी दोबारा फैलने लगा है। कम्हरिया घाट स्थित धर्मशाला की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
जलस्तर में आई बढ़ोतरी के बाद सबसे अधिक चिंता नदी किनारे कटान से है। मांझा क्षेत्र के इटौरा ढोलीपुर गांव के पूर्वी हिस्से में नदी का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड अयोध्या ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। यहां कटान प्रभावित स्थल पर अब तक 10 स्थानों पर बंबू क्रेट लगाए जा चुके हैं, ताकि नदी की तेज धार से भूमि का कटाव रोका जा सके।
ग्रामीण रामचंद्र और राम आसरे ने बताया कि फिलहाल नदी का पानी आबादी से काफी दूर है और केवल निचले हिस्सों में ही फैला है, फिर भी जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने पर स्थिति बदल सकती है।
विज्ञापन
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा जरूर है, लेकिन अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मांझा क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती कर लगातार निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी गांव में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।