सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   As an assistant teacher, he performed duty in the examination and was removed.

Ambedkar Nagar News: सहायक अध्यापक बनकर परीक्षा में की ड्यूटी, हटे

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
As an assistant teacher, he performed duty in the examination and was removed.
महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुलहुपुर जलालपुर में बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकालते छात्र-छात्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बोर्ड परीक्षा केंद्र पर सोमवार को जयराज इंटर कॉलेज बिहड़ा भियांव में कक्ष निरीक्षक बनने के लिए प्रधानाध्यापक को सहायक अध्यापक दर्शाकर (प्रबंधक) पिता के कॉलेज में ड्यूटी लगा दी गई। मामले की शिकायत होने के बाद विभाग ने इन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos

शिकायतकर्ता ने नाम गोपनीय रखते हुए आरोप लगाया कि आशीष कुमार प्राथमिक विद्यालय बोदरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्हें प्रधानाध्यापक की जगह सहायक अध्यापक के रूप में दर्शाकर उनके ही पिता के कॉलेज जयराज इंटर कॉलेज बिहड़ा में ड्यूटी लगा दी गई। इस काॅलेज में प्रधानाध्यापक के पिता प्रबंधक हैं। यहां की केंद्र व्यस्थापक निशा पांडेय हैं। नियमानुसार किसी भी शिक्षक को अपने किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जा सकता है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। आरोप है कि यह कूट रचित ढंग से किया गया, ताकि आशीष कुमार दुबे की ड्यूटी उनके पिता के कॉलेज में लगाई जा सके। इस पूरी प्रक्रिया में बीईओ की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उनको हटाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed