{"_id":"699c9c3c61840ddff4094c44","slug":"bulldozer-will-be-drenched-in-color-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151369-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रंग से सराबोर करेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रंग से सराबोर करेगा बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के गांधी नगर वार्ड के पास दुकान में सजी पिचकारियां।
- फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली के त्योहार को लेकर जिले के बाजार तैयार हैं। ऑपरेशन सिंदूर, योगी का बुलडोजर और किसानों का हल जैसी थीम वाली पिचकारियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे और उनके डिजाइन की पिचकारियों की भी बच्चों और युवाओं में विशेष मांग है। भगवान भोलेनाथ के त्रिशूल, डमरू, हनुमान जी का गदा, तलवार, ताले की चाबी, ड्रैगन और बांसुरी के डिजाइन वाली पिचकारियों की भी बाजार में अच्छी मांग है। शहर के शहजादपुर बाजार, पटेल तिराहा, तहसील तिराहे इलाके और गांधी नगर वार्ड के पास थोक बाजार के साथ-साथ सड़क किनारे फुटपाथ पर भी दर्जनों दुकानें सजने लगी हैं। दुकानदार खुद मोदी मुखौटा लगाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पिचकारी विक्रेता मो. आमिर इस बार नई किस्म की पिचकारी बाजार में आई है, जो 11 रुपये से लेकर 550 रुपये तक में बिक रही है। अमजद अहमद ने बताया कि स्किन को नुकसान पहुंचाने के कारण केमिकल युक्त रंगों की तुलना में इस बार भी हर्बल व ऑर्गेनिक कलर का कारोबार काफी बेहतर हो रहा है। खुदरा बाजार में इस बार रंग की कीमत तीन से 40 रुपये प्रति 10 ग्राम, स्प्रे कलर दो सौ से पांच सौ रुपये प्रति सिलेंडर व गुलाल 40 से 160 रुपये प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुर्ते-कुर्तियों की मांग सबसे ज्यादा
फोटो-17 व 29
होली का त्योहार व रमजान शुरू होते ही शहर के कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ गई है। खासकर कुर्ता-पायजामा और सफेद सूती कुर्तों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। थोक बाजार में साधारण सूती कुर्ते 200 से 500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं, जिससे खुदरा दुकानदारों के साथ-साथ आम ग्राहकों की भी भीड़ बढ़ गई है। कपड़ा व्यापारी मो. मुअज्जम ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तैयार होने लगी अलग-अलग फ्लेवर की गुझिया
फोटो-18
मावे और सूखे मेवों से बनी पारंपरिक गुझिया के अलावा चॉकलेट, नारियल, पान, केसर-पिस्ता, ड्राईफ्रूट मिक्स और शुगर-फ्री गुझिया की भी मांग बढ़ी है। कई प्रतिष्ठानों ने युवाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए-नए स्वाद बाजार में उतारे हैं। दुकानदार दयानंद वर्मा ने बताया कि अकेले शहर में ही व्यापारिक संगठनों, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों के 100 से अधिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में कारोबार बढि़या होने के आसार हैं।
Trending Videos