फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Auto carrying pilgrims from Jharkhand overturns; 14 injured, two critically

Ambedkar Nagar News: झारखंड के जायरीन से भरा ऑटो पलटा, 14 हुए घायल, दो गंभीर

Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Auto carrying pilgrims from Jharkhand overturns; 14 injured, two critically
सीएचसी बसखारी के बाहर सड़क हादसे में घायल जायरीन।
बसखारी। सम्मनपुर इलाके में भगाही असौवापार धोवहा के पास शनिवार दोपहर अशरफपुर किछौछा दरगाह दर्शन के लिए जा रहे झारखंड के जायरीनों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 14 लोग घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो ही हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झारखंड के थाना पिपरा टांड पलामू निवासी 28 वर्षीय समरीन खातून के मुताबिक वह साजिदा (30), इमरान (35), गुलनाज (11), शहनवाज (13), शहजादी बीबी (27), अजमेरी बीबी (60), फरजाना बीबी (28), अली मोहम्मद (65), शहरून बीबी (23), नाजमा बीबी (27), राजा (27), साजिदा खातून (30), शमीनाज, शहनवाज के साथ बसखारी के किछौछा दरगाह में जियारत करने के लिए शनिवार को ट्रेन से अकबरपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर सभी लोगों ने किछौछा दरगाह जाने के लिए एक सीएनजी ऑटो बुक किया। यात्रियों के अनुसार चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था।
विज्ञापन

अकबरपुर-बसखारी हाईवे के सम्मनपुर के असौवापार धोवहा के पास सुबह करीब 10:30 बजे ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। चालक ऑटो छोड़कर मौके से भाग निकला। सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी बसखारी भिजवाया गया। वहां गंभीर रूप से घायल समरीन व अली मोहम्मद को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चालकों की मनमानी पर नहीं लग रही लगाम
दुर्घटना का शिकार हुए ऑटो के चालक ने पांच सवारी का परमिट होने के बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से 14 सवारियों को बिठा रखा था। अधिक सवारियां बैठाने के लिए पिछली सीट के अलावा डिक्की वाले हिस्से को खुलवाकर वहां भी बेंच लगा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह वाहन अकबरपुर कोतवाली के साथ ही एआरटीओ कार्यालय के सामने से बेखौफ होकर गुजरते हैं और लोगों की जान खतरे में डालते हैं।

केस एक-
बिहार प्रांत के सोनहू जमुई निवासी रहमत उल्ला, अपनी पत्नी अमीना खातून और पोती अलीशा खातून, फैरूल खातून के साथ किछौछा दरगाह उर्स मेले में आए थे। 17 जुलाई को जियारत के बाद ऑटो से अकबरपुर के लिए निकले थे। जायरीन से भरा ऑटो अकबरपुर-बसखारी राजमार्ग के कुर्की बाजार के निकट अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया था। हादसे में अमीना खातून और मध्य प्रदेश के देवहरी सहदौल निवासी कैफ की मौत हो गई थी।

केस 2
18 जून को आजमगढ़ के लालगंज चुटेहरा निवासी मुमताज अहमद, अपने पिता जुनैद (75) अपने गांव की अन्य श्रद्धालुओं माधुरी यादव (55), तन्नू (21), आंचल (21), अनामिका देवी (40), लालीवती (60), कुसुम (55), रामजीत राजभर (60), अंकित (20) और शिवांश राजभर (10) के साथ बसखारी स्थित किछौछा दरगाह जियारत करने ऑटो बुक कराकर आए थे। 18 जून को जलालपुर-बसखारी मार्ग पर नंदापुर गांव के निकट चालक मोबाइल पर बात करते हुए ऑटो पलट गया था। सीएचसी भियांव में वृद्ध जुनैद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

----
केस 3
19 अप्रैल को अकबरपुर कांशीराम आवास कटरिया याकूपुर का शाहबान (22) रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर अशरफपुर किछौछा दरगाह के लिए जा रहा था। घटना के समय 10 सवारियां बैठी थीं। रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमें शाहबान की मौत हो गई थी और 10 यात्री घायल हो गए थे।
-----------
10 ऑटो किए जा चुके हैं सीज
जुलाई माह में करीब 10 ऑटो सीज किए जा चुके हैं। सख्ती बढ़ाने हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ

सीएचसी बसखारी के बाहर सड़क हादसे में घायल जायरीन।

सीएचसी बसखारी के बाहर सड़क हादसे में घायल जायरीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed