{"_id":"6a3d103878090f863d0a468a","slug":"carcass-of-gharial-found-in-saryu-river-in-ambedkar-nagar-police-pushed-it-back-into-current-using-stick-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: सरयू में मिला घड़ियाल का शव, देर से पहुंची वन विभाग की टीम; पुलिस ने डंडे से वापस बहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: सरयू में मिला घड़ियाल का शव, देर से पहुंची वन विभाग की टीम; पुलिस ने डंडे से वापस बहाया
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:55 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में सरयू में घड़ियाल का शव मिला। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम देर से पहुंची। पहले पहुंची पुलिस ने डंडे से उसे वापस नदी में बहा दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरयू में मिला घड़ियाल का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में बसखारी विकासखंड क्षेत्र के लंगड़तीर घाट के पास सरयू नदी किनारे बृहस्पतिवार सुबह एक घड़ियाल मृत अवस्था में मिला। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के देर से पहुंची। इस बीच पुलिस ने डंडे की सहायता से शव को वापस नदी में बहा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 09 बजे नदी तट पर एक घड़ियाल दिखाई दिया। काफी देर तक उसकी कोई गतिविधि नहीं दिखी तो लोगों ने पास जाकर देखा। वहां वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने मृत घड़ियाल को डंडे की सहायता से नदी के गहरे पानी की ओर धकेल दिया और वहां से चले गए। इसके करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद उस स्थान पर घड़ियाल की तलाश की जहां उसे पानी में धकेला गया था। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घड़ियाल के न मिलने से उसकी मौत के कारणों का पता लगाने और पोस्टमार्टम जैसी कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग की टीम समय से पहुंच जाती तो मृत घड़ियाल को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसकी मौत के कारण का पता लगा सकती थी। वन क्षेत्राधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि घड़ियाल का शव बहकर बस्ती की सीमा में चला गया। उसको वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।