सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CBSE Result: Anabiya Fatima Secures First Place in the District

CBSE Result: अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 13 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं तथा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। वहीं आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।

CBSE Result: Anabiya Fatima Secures First Place in the District
अनाबिया फातिमा बनी टॉपर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रेडियंट अकादमी जलालपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कस्बे के उस्मापुर निवासी एजाज अख्तर की पुत्री अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

Trending Videos


वहीं रामनगर आलापुर निवासी शशिकांत वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा तथा कस्बे के यादव चौराहा निवासी राजेश जायसवाल की पुत्री तेजस्वी जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। कस्बे की पाण्डेयपुर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की पुत्री निवेदिता चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं तथा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। वहीं आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं जबकि तेजस्वी जायसवाल पॉलिटिकल साइंस एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप की छात्रा हैं और आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed