{"_id":"6a046a2f8303639ae3049ad8","slug":"video-video-anabya-na-978-paratashata-paratashata-aka-parapata-kara-vathayalya-ma-paya-parathama-sathana-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनाबिया ने 97.8 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनाबिया ने 97.8 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रेडियंट अकादमी जलालपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कस्बे के उस्मापुर निवासी एजाज अख्तर की पुत्री अनाबिया फातिमा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं रामनगर आलापुर निवासी शशिकांत वर्मा के पुत्र आयुष वर्मा तथा कस्बे के यादव चौराहा निवासी राजेश जायसवाल की पुत्री तेजस्वी जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। कस्बे की पाण्डेयपुर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार की पुत्री निवेदिता चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनाबिया फातिमा और निवेदिता चौधरी बायो ग्रुप की छात्राएं हैं तथा भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। वहीं आयुष वर्मा अकाउंटेंसी एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप के छात्र हैं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं जबकि तेजस्वी जायसवाल पॉलिटिकल साइंस एवं इकोनॉमिक्स ग्रुप की छात्रा हैं और आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।