अंबेडकरनगर। मुफ्त में हेयर कलर कराकर आप भी अपना लुक बदल सकते हैं। 13 मई काे अयोध्या मार्ग पर गार्नियर कलर वैन मौजूद रहेगी। वहां प्रशिक्षित हेयर एक्सपर्ट्स की सलाह पर बालों को मुफ्त में कलर कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जिले में लोगों को नया और स्टाइलिश लुक देने के लिए अमर उजाला और गार्नियर ने मिलकर एक खास अभियान की शुरुआत की है। गार्नियर कलर वैन कैंपेन के तहत एक सुसज्जित कैंटर वैन शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग बाजारों में पहुंचकर लोगों को मुफ्त में हेयर कलर कराने और विशेषज्ञ सलाह लेने का मौका दे रही है।
यह वैन 13 मई को अयोध्या मार्ग, 14 व 15 को पहितीपुर मार्ग, 16 को कुर्की बाजार, 17 को अयोध्या मार्ग, 18 को टांडा मार्ग, 19 को रगड़गंज, 20 को अरिया बाजार में रहेगी। 21 मई को वैन कचेहरी पहुंचेगी। गार्नियर ब्लैक नेचुरल्स केवल 15 मिनट में 100 प्रतिशत ग्रे कवरेज देने के साथ बालों को नेचुरल लुक और बादाम तेल का पोषण भी देता है। यह कलर अमोनिया फ्री है और इसमें 12 आकर्षक शेड्स उपलब्ध हैं। लोग अपने लुक के अनुसार कलर का चयन कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य जिलेवासियों को स्टाइलिश लुक के साथ बालों की देखभाल के प्रति जागरूक करना है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि गार्नियर कलर वैन आपके इलाके में कब पहुंचेगी, तो मोबाइल नंबर 9795221766 पर संपर्क कर सकते हैं।