सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies in road accident, e-rickshaw driver serious

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, ई रिक्शा चालक गंभीर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, e-rickshaw driver serious
महिमा पाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हंसवर। क्षेत्र के आरोपुर-कटोखर मुख्य मार्ग पर मोकलपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर शाम ई रिक्शे से टकराने से ग्राम प्रधान की पत्नी महिमा पाल की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos

मूसेपुरकला निवासी मंशाराम ग्राम प्रधान हैं। उनके अनुसार पत्नी महिमा पाल (42) के मुंह में छाले निकल आए थे। रात आठ बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित निजी क्लीनिक पर पैदल दवा लेने जा रही थीं। मोकलपुर हनुमान मंदिर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ई रिक्शा अचानक उनसे टकरा गया और और पलट गया। हादसे में महिमा और चालक पप्पू गौड़ निवासी मूसेपुर कला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन स्थानीय लोगों ने निजी हॉस्पिटल भिजवाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख सीएचसी बसखारी रेफर कर दिया। देर रात में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक का उपचार महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चल रहा है। परिवार में पति के अलावा बेटा सत्यम पाल (24), बेटी सलोनी पाल (20), निधि पाल (18) और शिवम (15) हैं। हादसे के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिनेष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान के छोटे भाई चंद्रभान पाल मुंबई में रहते हैं। 12 मई को चंद्रभान के बेटे विकास पाल की शादी थी। 10 मई को मृतका का बेटा सत्यम पाल चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गया था। शादी की रात ही हुए इस हादसे से कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शादी की रस्मों को पूरा किया गया। मां की मौत की खबर मिलने के बाद मंगलवार को सत्यम वापस आकर मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।
रोडवेज बस से भिड़ा ई रिक्शा, चालक घायल
फोटो- 17
श्रवण क्षेत्र। आजमगढ़ डिपो और ई रिक्शा की श्रवण धाम मंदिर के मोड़ पर भिड़ंत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्गा प्रसाद ई रिक्शे से कटेहरी बाजार से कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई करने के लिए निकले थे। श्रवण धाम मंदिर के मोड़ के पास पहितीपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से ई रिक्शा टकरा गया। ई रिक्शा चालक दुर्गा प्रसाद को चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

अंबेडकरनगर। सड़क हादसे में सोमवार को घायल सम्मनपुर के खासापुर दादू पट्टी गांव निवासी विष्णु सिंह की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का महादेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई जब विष्णु सिंह बाइक से बरियावन बाजार से कॉपी खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कजरी पोखरा के पास उसकी बाइक की प्लाई लदे ठेले से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
जलालपुर। आजमगढ़ के अतरौलिया के भदौरा के ओमप्रकाश पत्नी संगीता के साथ सोमवार को बाइक से 10 बजे जैतपुर के किशनपुर कबिरहा गांव स्थित अपनी ससुराल आए थे। यहां से दोनों लोग मेठाकला में संगीता की बहन के घर बाइक से जा रहे थे। अकबरपुर के नवानगर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए। संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजकीय मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed