सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man dies after being hit by train

Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by train
.दिवाकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर-अयोध्या रेलखंड पर अरियौना गांव के पास सोमवार शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दिवाकर (23) के रूप में हुई है।
Trending Videos

लखनऊ की ओर जा रही छपरा एक्सप्रेस के चालक ने लगभग तीन बजे सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा। चालक ने तुरंत ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। इसके लगभग 20 मिनट बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के शव हटाने तक ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान दिवाकर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा राममूरत ने बताया कि दिवाकर जेसीबी ड्राइवर था। वह सोमवार को काम खत्म कर घर लौटा था और देर रात तक एक पट्टीदार के घर चल रही बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुआ था। सोमवार रात ढाई बजे वह रेलवे ट्रैक के पास शौच के लिए गया था। बेटे की मौत की खबर सुन पिता राम सुभग और मां राजकुमारी गहरे सदमे में हैं। दिवाकर के दो भाई संजय और सुधाकर चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। सहायक उपनिरीक्षक जफर अली खान ने बताया कि शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed