सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kits finished, patients were not tested

Ambedkar Nagar News: किट खत्म, नहीं हुई मरीजों की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kits finished, patients were not tested
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर जांच की सुविधा न होने से रोगियों को परेशानी का सामना करना है। ऐसे में लोगों को जिला अस्पताल व निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है।
Trending Videos


हंसवर क्षेत्र के करीब 80 हजार से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंसवर व मुंडेरा में जन आरोग्य मेला का आयोजन तो किया गया लेकिन डेंगू और टाइफाइड की जांच की किट नहीं है। हंसवर पीएचसी दवा लेने आए जैनुद्दीनपुर गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा है, किट न होने के कारण बिना जांच के ही दवा दी गई। गांव के ही रहने वाले निरंजन ने बताया कि उन्हें सांस फूलने की समस्या है। चिकित्सक ने दवा के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जिले के 36 प्राथमिक को स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें 1646 रोगियों का उपचार किया। मेले में सबसे अधिक मौसम के बदलाव के कारण सर्दी जुकाम व बुखार के 239 मरीज रहे। त्वचा रोग की समस्या से परेशान 195 रोगी आए। इसके अलावा शुगर के 148 मरीज रहे। वहीं 52 मरीजों की हैपेटाइटिस सी की जांच की गई जिसमें दो रोगियों में इसके लक्षण मिले हैं। क्षय रोग के 40 संभावित मरीज भी जांच के दौरान सामने आए हैं।

सीएमओ ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगने वाले जन आरोग्य मेला का सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपूर, जलालपुर के बड़ेगांव व उतरेथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमियां को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed