सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Protest against gas shortage

Ambedkar Nagar News: गैस किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protest against gas shortage
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट रसोई गैस की किल्लत और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गले में सिलिंडर की आकृति की तख्तियां टांगकर नारेबाजी की।
Trending Videos


सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा की सरकारी की नीतियों के कारण देशभर में गैस की किल्लत आ गई है। बताया कि रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। पूर्व भाजपा सांसद स्मृति रानी पर तंज कसते हुए कहा कि जब 400 रुपये की रसोई गैस थी, तब स्मृति ईरानी सड़क पर उतर आई थीं। अब उनको महिलाओं का दर्द नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने घरेलू सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए हैं। अब हाल यह है कि घरों की महिलाएं और पुरुष काम धंधा छोड़कर गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस सरकार में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ गए हैं। महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म हो रहा है। चोरी, डकैती, लूट व हत्या जैसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed