सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ram Navami procession will be held on March 27

Ambedkar Nagar News: 27 मार्च को निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami procession will be held on March 27
विज्ञापन
बसखारी। रामनवमी पर्व को लेकर नगर में उत्साह बढ़ता जा रहा है। 27 मार्च को बसखारी बाजार में प्रस्तावित शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम जन्मोत्सव समिति की ओर से डिवहारे बाबा स्थल पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
Trending Videos

समिति अध्यक्ष विकास मोदनवाल ने बैठक में बताया कि रामनवमी केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है। शोभायात्रा का शुभारंभ 27 मार्च को दोपहर 3 बजे पूर्वी चौराहा स्थित गांधी आश्रम से होगा। शुरुआत से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद यात्रा मलिकपुर, हनुमंत नगर, राम जानकी गली, हनुमानगढ़ी, शिवनगर और पश्चिमी चौराहा सहित करीब एक दर्जन स्थानों से होकर गुजरेगी। इन सभी प्रमुख स्थलों पर महिलाओं और व्यापारियों की ओर से आरती और पुष्प वर्षा की तैयारी की गई है। कोषाध्यक्ष रमेश रावत समेत विशन दयाल सैनी, देव कुमार गुप्ता, गुड्डू, लवकुश मोदनवाल, बाल गोविंद, कृष्ण चंद्र रावत, प्रदीप जायसवाल, गोपाल सोनी, अरविंद पासवान, अनिमेष मिश्रा, विजय नारायण, राजन जायसवाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed