{"_id":"69c2584b7c62dabef5012a12","slug":"video-abdakaranagara-ma-daema-karayalya-para-athhavakatao-na-kaya-paratharashana-45-manata-hagama-ka-btha-lya-janiapana-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में डीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, 45 मिनट हंगामे के बाद लिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में डीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, 45 मिनट हंगामे के बाद लिया ज्ञापन
अंबेडकरनगर में भीटी के समंथा निवासी अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक तिवारी व अन्य की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पैदल मार्च निकाला। दीवानी न्यायालय से पैदल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर नारेबाजी की। डीएम चैंबर के बाहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में अई रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर नारेबाजी चलती रही। पहले एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो डीएम को बुलाने की मांग करते हुए अधिवक्ता अड़ गए। इसके बाद एडीएम ज्योत्सना बंधु ने अधिवक्ताओं को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन उनका आक्रोश लगातार बढ़ता गया। डीएम होश में आओ जैसे नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंजने लगा। करीब 45 मिनट बाद दोपहर एक बजे डीएम अनुपम शुक्ला अपने कक्ष से बाहर आए और अधिवक्ताओं से ज्ञापन लिया। अधिवक्ताओं ने हमले के सभी आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता वापस लौटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।