{"_id":"69c25a54e734e5b3ae0271db","slug":"video-abdakaranagara-ma-tab-makata-garama-pacayata-ka-139-parathhana-ka-kaya-gaya-samamanata-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के 139 प्रधानों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के 139 प्रधानों को किया गया सम्मानित
अंबेडकरनगर में विश्व क्षय रोग दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। जिले की 139 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मंगलवार को लोहिया भवन सभागार में सम्मानित किया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के अंतर्गत मंगलवार को साल 2025 में टीबी मुक्त हुई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम में जिले की सात ग्राम पंचायत के प्रधानों को स्वर्ण, आठ को कांस्य स्मृति चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, कार्यक्रम नोडल डॉ. मनोज सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जयप्रकाश सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।