सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP will continue to serve Lohia's ideals: Ram Murthy

लोहिया के आदर्शों पर सपा करती रहेगी सेवा: राममूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP will continue to serve Lohia's ideals: Ram Murthy
सपा कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव व अन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवाद के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपा जिला कार्यालय पर मनायी गई। शहजादपुर चौक स्थित डॉ. लोहिया की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने माल्यार्पण किया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को विरासत में पाए लोहिया ने न केवल उनके सपनों के भारत को साकार करने की कोशिश की बल्कि कई मामलों में सफलता भी पाई। टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने कहा कि सपा पार्टी लोहिया जी के आदर्शों पर चलकर समाज के सभी वर्गों की सेवा करती रहेगी। पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने कहा कि डाॅ. लोहिया ने हमेशा जाति प्रथा का विरोध किया। मालीपुर में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अदालती प्रसाद और संचालन डॉ. दूधनाथ यादव ने किया। जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव व लोहिया वाहिनी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व मंत्री शंखलाल माझी व पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने भी डाॅ. लोहिया के विचारों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि, समाजवादी विचारों पर जोर
फोटो-11
अंबेडकरनगर। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सोमवार को जनता दल (यू) उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता प्रो. केके त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर स्थित शहजादपुर चौक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन सादगी और उच्च विचारों से परिपूर्ण था। उन्होंने वंचित समाज, पिछड़े, अतिपिछड़े और दलितों को मुख्य धारा में लाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया।लोहिया ने महिलाओं में राजनीतिक चेतना जगाकर उन्हें सशक्त बनाने का भी काम किया। रईस अहमद, महमूद अली, आवेश अहमद, श्याम बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed