{"_id":"6a429a19cd7fea7c430cdb0e","slug":"son-hurt-by-mothers-scolding-hanged-himself-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159539-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मां की डांट से आहत बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मां की डांट से आहत बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
संदीप कुमार(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्दरपुर। जहांगीरगंज क्षेत्र में मां की डांट से आहत संदीप कुमार (24) ने नीम के पेड़ पर मफलर के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। मालपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम के मुताबिक उनका छोटा भाई संदीप कुमार पीओपी का काम करता था। रविवार को भी कम पर गया था। देर शाम वापस लौटने के बाद किसी बात को लेकर उनका मां मंतीरा देवी से कहासुनी हो गई। मां की डांट से आहत होकर वह घर के पिछले हिस्से में चला गया। रात 9:30 बजे उनकी मां मंतीरा संदीप को बुलाने पहुंचीं तो संदीप को नीम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता देख चीख पड़ीं। परिजनों के साथ मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। परिवार में सबसे बड़े पुरुषोत्तम, प्रदीप और सबसे छोटे अमरजीत हैं। एक बहन का विवाह हो चुका है। बेटे की मौत के बाद पिता पांचू व मां मंतीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पढ़ाई के लिए डांटने पर बेटे ने घर छोड़ा
भीटी। महरूआ के पटौना गांव निवासी कमलेश के बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा अंकित यादव 26 जून 2026 की रात करीब 12 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया। वह अपने पहनने के कपड़े भी साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार के बाद अंकित नाराज होकर घर से चला गया। दौमित्र सेन रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)