{"_id":"6a439bcb20b036944c0e0a58","slug":"ambedkarnagar-wife-of-bahraich-senior-sub-inspector-beaten-up-fir-registered-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: बहराइच के वरिष्ठ उपनिरीक्षक की पत्नी को पीटा, दर्ज हुई एफआईआर, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: बहराइच के वरिष्ठ उपनिरीक्षक की पत्नी को पीटा, दर्ज हुई एफआईआर, जान से मारने की धमकी दी
Tue, 30 Jun 2026 04:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:04 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक की पत्नी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महरुआ के खड़हरा गांव में खेत में मेड़बंदी के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक की पत्नी को पीटने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों ने महिला को पीटने के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
गांव की शीलम यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में बहराइच जिले के जरवल रोड थाने में कार्यरत हैं। उनके बच्चे प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे हैं जबकि सास-ससुर का निधन हो चुका है। ऐसे में वह गांव में अकेले रहकर खेती-बाड़ी और घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन
25 जून की शाम करीब पांच बजे वह गांव के पास स्थित अपने खेत में जेसीबी से मेड़बंदी का कार्य करा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रामू पाठक उर्फ धर्मदेव पाठक और गुड्डू पाठक उर्फ सत्यदेव पाठक वहां पहुंचे और कथित रूप से बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पहले गाली दी और फिर थप्पड़ मारकर पिटाई की जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बीचबचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।