पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three guest houses sealed in the Dargah area

Ambedkar Nagar News: दरगाह क्षेत्र में तीन गेस्ट हाउस सील

Mon, 29 Jun 2026 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Three guest houses sealed in the Dargah area
 किछौछा कस्बे में प्रशासन की ओर से सील किया गया गेस्ट हाउस। संवाद
अंबेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र के अशरफपुर किछौछा दरगाह में सोमवार सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गेस्ट हाउसों को सील कर दिया। जांच के दौरान लाइसेंस, अग्निशमन सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य वैधानिक मानकों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने अल हुसैन गेस्ट हाउस, नजमा गेस्ट हाउस और कशयाने अशरफ गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान गेस्ट हाउसों के संचालन संबंधी अभिलेख, लाइसेंस, फायर सेफ्टी व्यवस्था और अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच की गई। अधिकारियों के मांगे जाने पर कई महत्वपूर्ण अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि सुरक्षा और संचालन से जुड़े मानकों में भी गंभीर कमियां पाई गईं। इसके बाद तीनों गेस्ट हाउसों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार गरिमा भार्गव, अधिशासी अधिकारी उमेश पासी तथा बसखारी प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
सार्वजनिक उपयोग के प्रतिष्ठानों में सुरक्षा, स्वच्छता और वैधानिक मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शशिशेखर, एसडीएम टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed