{"_id":"6a439d6d20b036944c0e0a5b","slug":"video-kasana-na-kaya-paratharashana-kararavaii-na-hana-para-aathalna-taja-karana-ka-catavana-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जलालपुर अंबेडकरनगर: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने जलालपुर तहसील परिषद परिसर में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 16 मार्च को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 जून को भी प्रार्थना पत्र देकर मांगों के निस्तारण की अपील की गई, बावजूद इसके सुनवाई न होने पर किसानों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धरने के दौरान किसानों ने राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी, सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण, जल निकासी की समस्या, हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, अवैध कब्जों, बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना अर्थदंड लगाए जाने, ग्राम सचिवालयों में सचिवों की अनुपस्थिति तथा अमृत सरोवर निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच समेत 15 मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
उधर, एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि किसानों की मांगों के संबंध में संबंधित लेखपालों से रिपोर्ट तलब की गई है। कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं जबकि अन्य प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।