पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worker returning from work dies in road accident

Ambedkar Nagar News: काम से वापस लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Mon, 29 Jun 2026 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Worker returning from work dies in road accident
रामसिंह (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। आलापुर के मकरही-धनुकारा मार्ग पर रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में मजदूरी करके वापस लौट रहे रामसिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद से उनके घर पर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आलापुर के बटेरीपुर गांव निवासी रामसिंह रविवार शाम करीब 07:30 बजे धनुकारा के निकट कमरही-धनुकारा मार्ग से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामसिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल रामसिंह को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे रामसिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी पूजा बेसुध हो गईं। रामसिंह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। तीन बेटियों अंजली (16), अदिति (4) और आकृति (2) के सिर से पिता का साया उठ गया है। रामसिंह के पिता रामविलास की भी दो वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रामसिंह की मां ज्ञानमति पति रामविलास के बाद अब बेटे की मौत पर बदहास नजर आईं। उनका करुण क्रंदन सुनकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed