पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: Body of surveillance cell constable's wife found hanging from fan.

Ambedkarnagar: सर्विलांस सेल के सिपाही की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, पति व दो बच्चों के साथ रहती थी

Tue, 30 Jun 2026 03:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 30 Jun 2026 03:48 PM IST
सार

सिपाही ने प्रेम विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच संबंध भी सामान्य बताए जा रहे हैं। ऐसे में ज्योति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Body of surveillance cell constable's wife found hanging from fan.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर के अकबरपुर के रगड़गंज क्षेत्र में एक निजी मकान में सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति पांडेय का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के सरयलखनसिंह थाने के रैकवा गांव निवासी सौरभ पांडेय पुलिस विभाग की खुफिया सेल सर्विलांस सेल में तैनात हैं। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर रगड़गंज में एक निजी मकान किराए पर लेकर अपनी पत्नी ज्योति पांडेय और दो बच्चों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए और सौरभ अपनी ड्यूटी पर पुलिस लाइन चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे जब दूधिया सौरभ के मकान पर दूध देने पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो ज्योति का शव पंखे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना तुरंत सौरभ को दी गई, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सौरभ पांडेय ने प्रेम विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच संबंध भी सामान्य बताए जा रहे हैं। ऐसे में ज्योति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस और परिजन भी फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। मृतका के मायके वालों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed