सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Surgery for stomach pain, plastic bottle removed from rectum

Ambedkar Nagar News: पेट दर्द का कराया ऑपरेशन, मलाशय से निकली प्लास्टिक की बोतल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Surgery for stomach pain, plastic bottle removed from rectum
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र के एक युवक के पेट में तेज दर्द होने पर किए गए ऑपरेशन में डॉक्टरों ने उसके मलाशय से प्लास्टिक की बोतल निकाली। घटना सामने आने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए। फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos



जानकारी के अनुसार युवक गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उसने शराब के नशे में प्लास्टिक की करीब 15 सेमी लंबी बोतल अपने निजी अंग में डाल ली, जो मलाशय में जाकर फंस गई। इसके बाद उसे तेज पेट दर्द और असहजता होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अहमदाबाद में प्राथमिक इलाज कराने के बाद युवक घबराकर अपने गांव लौट आया। परिजन उसे शहर के पटेलनगर स्थित डॉ. विपिन वर्मा के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक्स-रे जांच में मलाशय में बोतल फंसी होने की पुष्टि हुई।


डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन किया। करीब एक घंटे चली सर्जरी के बाद बोतल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि मरीज अब खतरे से बाहर है और उसकी हालत स्थिर है। उसे निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed