{"_id":"6a8342467ece25fd900781fe","slug":"the-rain-made-the-weather-pleasant-giving-relief-from-the-humidity-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163024-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से राहत
विज्ञापन
सोमवार को हुई बारिश के बीच निकलते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को सोमवार को हुई बारिश से राहत मिली। तड़के करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली और अकबरपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुककर हुई वर्षा से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि, लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर सड़कों के किनारे जलभराव की स्थिति बन गई।
बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से उन्हें कुछ दिनों तक सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होने के साथ खेती की लागत में भी कमी आएगी। बारिश के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों के अनुसार, पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही थी।
कटेहरी क्षेत्र के गोपालपुर कला निवासी किसान दानबहादुर सिंह और टांडा क्षेत्र के एकडल्ला निवासी मोतीलाल ने बताया कि खेतों में धान की फसल खड़ी है। बारिश नहीं होने से फसल को पानी की जरूरत थी। अब वर्षा होने से फसल को पर्याप्त नमी मिलेगी और कुछ दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
बारिश से फसलों को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने बताया कि बारिश नहीं होने से किसान वैकल्पिक साधनों से फसलों की सिंचाई कर रहे थे। इस समय धान समेत अन्य फसलों को पानी की आवश्यकता थी। वर्षा होने से किसानों को राहत मिली है और फसलों को भी इसका लाभ मिलेगा।